फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम व गणेश उत्सव पर अराजकता फैलाने वाले जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला/महराजगंज तराई। मोहर्रम व गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई है। मोहर्रम व गणेश उत्सव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता फैलाने पर जेल भेजने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को उतरौला थाने में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने कहा कि मोहर्रम व गणेश उत्सव एक ही समय में पड़ रहा है। सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम व गणेश उत्सव मनाएं। इस दौरान कहीं भी कोई अफवाह फैलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। किसी भी तरह की अराजकता कदापि न फैलाएं। इस दौरान अराजकता फैलाने पर संबंधित को तत्काल जेल भेज दिया जाएगा।
इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष एमन रिजवी ने नगर में सफाई व प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही। सभासद फणींद्र एवं कांग्रेस नेता मार्कंडेय मिश्रा ने छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने तथा विवादों को समय पर निपटाए जाने की बात पर जोर दिया। कोतवाल डॉ. उपेंद्र राय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ओम प्रकाश, दीपक चौधरी, संतोष कुमार, चांद प्रधान, उमर खान, रिजवान, अबरार खान व अकील रिजवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी तरह महराजगंज तराई थाने में भी पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक राजितराम ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम व गणेश पूजन महोत्सव मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें