फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: असलहा लहराने का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते हुए युवक का एक वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने सोमवार को आरोपी खपरीपुर रेहरा निवासी साकिब अली को गिरफ्तार कर लिया। यह वीडियो डेढ़ साल पहले मुंबई में शूट किया गया था। आरोपी के दोस्त ने अब उसे फेसबुक पर पाेस्ट किया था। उसकी भी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही युवक की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि वीडियो करीब डेढ़ वर्ष पुराना है, जिसे मुंबई में शूट किया गया था। आरोपी साकिब के दोस्त के मोबाइल में यह वीडियो सेव था। उसने इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया और पुलिस तक मामला पहुंचा।
पुलिस ने साकिब के पास वीडियो में दिख रही प्लास्टिक की टॉय गन भी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की भी तलाश की जा रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें