फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस पर लगाया वसूली करवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने स्थानीय पुलिस पर महिला से वसूली करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में थाना रेहरा बाजार के ग्राम बरगदवा निवासिनी महिला शाहीन ने कहा है कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व थाना सादुल्लाहनगर के ग्राम गुलरिहा देवरिया इनायत में हुई थी।
करीब 6 माह तक घर में रखने के बाद पति तथा ससुरालीजनों ने मारापीटा तथा मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की। डायल 112 की मदद से वह थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर ले ली और कहा कि कोतवाल साहब छुट्टी पर है। दो-तीन दिन बाद आना तो केस दर्ज होगा।
विज्ञापन

तीन दिन बाद पीड़िता थाने पहुंची तो तहरीर बदलकर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। मामले की शिकायत सीओ उतरौला से की तो कोतवाल ने डांटा और एक महिला को बुलाकर रुपयों की मांग करने लगे। यह महिला बार-बार फोन करके रुपया देने का दबाव बना रही है।
पीड़िता के पास इसकी ऑडियो क्लिप भी मौजूद है। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरके सरोज ने बताया कि शाहीन का आरोप झूठा व निराधार है।
जिस महिला पर शाहीन आरोप लगा रही है उसी के विरोधी शाहीन को ढाल बनाकर साजिश कर रहे है। एसपी हेमंत कुटियाल ने मामले की जांच का आदेश दिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें