फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक बिक्री में डिजिटल लेनदेन का होगा प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उर्वरकों की बिक्री में अब डिजिटल लेनदेन का प्रयोग होगा। सभी थोक व फुटकर दुकानदारों को डिजिटल भुगतान प्रणाली के लिए क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बिना कैशलेस बिक्री वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. आरपी राना ने बुधवार को बताया कि खरीफ अभियान 2022 के तहत किसानों को निर्धारित रेट पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए शासन ने कैशलेस लेनदेन का निर्देश दिया है। उर्वरकों की बिक्री करने वाले सभी फुटकर व थोक दुकानदारों को कैश लेस प्रणाली के लिए क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। खतौनी व जोत के आधार पर ही किसानों को उर्वरकों की बिक्री की जाएगी। एक ही किसान को अधिक मात्रा में उर्वरक की बिक्री करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी थोक व फुटकर दुकानदारों को उर्वरकों की खरीद व बिक्री की सूचना सप्ताहवार उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें