फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मंदिर का माइक बंद कराने पर बवाल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बलरामपुर के सिंहपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण ।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
ललिया। सिंहपुर कस्बा स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर पर बुधवार देर शाम माइक बंद कराने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कस्बे के ही एक युवक पर मंदिर के पुजारी से हाथापाई, गाली-गलौज और देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगा है। घटना के बाद कस्बे में आक्रोश फैल गया, हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला शांत हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ठाकुर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि देर शाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुजन मंगल मीटिंग कर रहे थे। लाउडस्पीकर से भजन संकीर्तन चल रहा था, तभी कस्बा निवासी फखरू मास्टर वहां पहुंचे और माइक बंद कराने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने पुजारी का हाथ पकड़कर बाहर सड़क तक घसीटा और गाली दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। इसके बाद पूरे कस्बे में तनाव फैल गया।
बुधवार शाम बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग थाना पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान स्वर्ण आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष विपुल मिश्रा, बब्लू शुक्ल, लल्ला त्रिपाठी, रीशू मिश्र, नितेश रत्न पांडेय, बृजेश जायसवाल, विपिन मिश्र, लाल बाबू, राजू चौरसिया, जग्गू, कमलेश, दद्दन व विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आरोपी पर कठोर कार्रवाई और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी फखरू को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कस्बे में स्थिति शांत है, पुलिस सतर्कता बरत रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें