फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शोकाकुल परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री, कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

Fri, 13 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में शोकाकुल परिवार से मुलाकात करते केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शुक्रवार को सादुल्लाहनगर पहुंचकर दो शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत लोगों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सबसे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय बहरैची गुप्ता के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके अनुज एवं ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य रमेश चंद्र तिवारी के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी स्वर्गीय भतीजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर राधेश्याम गुप्ता, अवधेश उपाध्याय, रमेश चौहान, दीपचंद जायसवाल, कमलेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, देवानंद तिवारी, सांवल वर्मा, सुमित सिंह, सद्दाम हुसैन, सलमान, गुलाब चंद गुप्ता, विजय गुप्ता, श्यामजी वर्मा व राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें