महराजगंज तराई (बलरामपुर)। घने कोहरे के चलते बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवचरनडीह गांव के पास अनियंत्रित होकर एसयूवी गड्ढे में पलट गई। घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए महराजगंज तराई बाजार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजेश कुमार ने बताया कि घना कोहरा होने के चलते शिवचरनडीह गांव के पास भोर में एसयूवी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसयूवी में गुलरिहा निवासी मोईद व कौवापुर बाजार निवासी मुन्नू महराजगंज बाजार से घर जा रहे थे। दोनों को मामूली चोटे लगी हैं। मामले की छानबीन कराई जा रही है।