बलरामपुर। जिले के लोगों को अब सुहाने सफर का मजा मिलेगा। एसी बसों में यात्रा करने की जिलेवासियों को सौगात मिली है। सदर विधायक पल्टूराम ने बुधवार को रोडवेज बस स्टेशन पर दो नई एससी जनरथ बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बसें लखनऊ और कानपुर तक जाएंगी।
सदर विधायक ने कहा कि एसी के साथ-साथ नई बसों का भी इंतजाम कराने के लिए मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से मांग की गई है। जिले के लोगों को अब खटारा बसों के बजाए एसी व नई बसों में आवागमन करने को मिलेगा।
रोडवेज बस स्टेशन से एसी बसों के संचालन की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। एक बस बढ़नी से बलरामपुर होते हुए लखनऊ जाएगी। यह बस सुबह 7.15 मिनट पर बलरामपुर में मिलेगी। दूसरी बस बलरामपुर से कानपुर जाएगी, जो सुबह 9 बजे रवाना होगी।
चालक राज मंगल, रमेश चंद्र, बिंध्यादीन, बृजेश भारती, परिचालक प्रेमनाथ साहू, रमेश चंद्र शुक्ला, श्याम सुंदर राय व मोहम्मद फिदा वारिस को एसपी बसों का संचालन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ-साथ बृजेंद्र तिवारी व कुसुम चौहान आदि मौजूद रहे।