बलरामपुर। दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में सिलिंडर देने की घोषणा की गई है। मुफ्त सिलिंडर का लाभ पाने के लिए उज्ज्वला के लाभार्थियों को ई केवाईसी करानी होगी। पूर्ति विभाग के अनुसार जिले में 2.24 लाख लाभार्थी है। इसमें से अभी तक 1.68 हजार ने ही ई केवाईसी कराई है। 56 हजार लाभार्थियों का ई केवाईसी नहीं हो सका है। 15 दिसंबर तक यदि इन लाभार्थियों ने ई केवाईसी नहीं कराई तो उन्हें मुफ्त सिलिंडर का लाभ नहीं मिलेगा।
पहले चरण में एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक उज्जलवा के लाभार्थी यदि सिलिंडर की बुकिंग कराते हैं तो उन्हें 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। वहीं दूसरे चरण में जनवरी से मार्च-2025 तक मुफ्त सिलिंडर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में दो लाख 24 हजार लाभार्थियों को कनेक्शन मिला है। इसमें से 56 हजार लाभार्थियों का ई केवाईसी नहीं हो सका है। ऐसे में यदि इन लाभार्थियों ने ई केवाईसी नहीं कराई तो वह मुफ्त सिलिंडर से वंचित रह सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि 75 प्रतिशत उज्जवला लाभार्थियों का ई केवाईसी का काम पूरा हो गया है। 25 प्रतिशत लाभार्थी ही बचे हैं। पूर्ति विभाग की तरफ से लगातार शिविर लगाकर लाभार्थियों का ई केवाईसी किया जा रहा है।