फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बस से टकराई कार, दो की मौत

Sat, 02 Nov 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के पचपेड़वा में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। भैया दूज मनाने के लिए पंजाब से नेपाल स्थित घर जा रहे लोगों की कार शनिवार सुबह पचपेड़वा में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर रामनगर के पास बस से टकरा गई। हादसे में नेपाल निवासी कार चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि चालक को झपकी आने के कारण गलत दिशा में कार जाने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

नेपाल के कपिलवस्तु के पुलिस चौकी पिपरा बाड़गंगा नगर पालिका वार्ड नंबर नौ बरदहवा निवासी दिनेश बेलबासे (37) पंजाब के मोहाली में रहते थे। भैयादूज पर वह पत्नी शारदा बेलबासे (37) के साथ ही अनिल सपकोरा (27) निवासी गैडाकोट छह नवल परासी बर्द घाट सुरता पूर्व जिला नवलगंज नेपाल, टेक बहादुर (27) निवासी जीतपुर चार नंबर पुलिस चौकी जीतपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल व उनकी पत्री 50 वर्षीय धनकला के साथ कार से नेपाल जा रहे थे। मोहाली से शुक्रवार दोपहर ये सभी नेपाल के लिए निकले थे। शनिवार भोर में पचपेड़वा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रामनगर के पास उनकी कार एकाएक सड़क के दाहिनी तरफ चली गई। ऐसे में बढ़नी से बलरामपुर जा रही रोडवेज बस से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस सड़क किनारे नीचे चली गई।
हादसे में कार सवार अनिल सपकोरा की सिर पर गंभीर चोट के कारण मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक दिनेश बेलबासे को सीएचसी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। टेक बहादुर व धनकला को जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है। कार में सवार दिनेश की पत्नी शारदा को मामूली चोट आई। उनका प्राथमिक इलाज किया गया। बस में सिर्फ एक यात्री सवार था। उसे कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


काटनी पड़ी कार
रामनगर में भोर में हुए हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पत्नी शारदा ने कार चला रहे पति दिनेश को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की। लेकिन, कार क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह से पिचक गई थी। ऐसे में कार को गैस कटर से काटने के बाद दिनेश को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद अस्पताल में दिनेश की मौत हो गई। यह देख शारदा बदहवास हो गईं। खुद चोटिल होने के बाद भी वह घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगी रहीं। बाद में उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
झपकी आने के कारण हुआ हादसा
एसओ पचपेड़वा अवधेशराज सिंह का कहना है कि शुक्रवार दोपहर दिनेश कार लेकर पंजाब के मोहाली से निकले थे। वह रास्ते में कहीं नहीं रुके। पूरी रात कार चलाने के कारण उन्हें झपकी आ गई। ऐसे में वह अपनी साइड से दूसरी साइड में चले गए। इसी वजह से हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। कार में दिनेश व उनकी पत्नी शारदा के अलावा अन्य तीन लोग सवारी के तौर पर सफर कर रहे थे।
हर कोई था हतप्रभ
कार सवार नेपाल के रहने वाले थे लेकिन, वह पंजाब के मोहाली में रहते थे। वह भैयादूज मनाने नेपाल स्थित घर जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। कार की हालत देख हर कोई हतप्रभ था। एडीएम प्रदीप कुमार व एएसपी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी विकास कुमार ने भी हादसे के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही कपिलवस्तु के अधिकारियों से बात करके हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें