फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के आरोप में दो कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर सदर ब्लॉक में पंचायत चुनाव के दौरान नो ड्यूज प्रमाण पत्र के नाम पर हो रही अवैध वसूली में डीएम ने कठोर कार्रवाई की है। सदर एसडीएम की जांच रिपोर्ट पर एक सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया है। एडीओ एसबी तथा एपीओ से डीएम ने जवाब मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम एके शुक्ल ने बताया कि सोमवार को सदर ब्लॉक में नो ड्यूज प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला संज्ञान में आया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मामले की जांच के लिए डीएम श्रुति ने सदर एसडीएम एके गौड़ को मौके पर भेजा था। एसडीएम की जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर सदर ब्लॉक के अनुचर चेतराम व कम्प्यूटर ऑपरेटर अवनीश तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक के एडीओ एसबी राकेश श्रीवास्तव तथा एपीओ आनंद कुमार से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सभी अफसरों को अदेय प्रमाण पत्र के नाम पर हो रही वसूली को सख्ती से रोकने का आदेश दिया था। यदि भविष्य में इस तरह की कोई शिकायत कहीं मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें