फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बढ़नी से अमृतसर तक दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में ​स्थित रेलवे स्टेशन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बढ़नी से अमृतसर तक बुधवार से दो ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। मेला स्पेशल ट्रेनों से शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर पहुंचने में श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। 10-10 फेरों के लिए दोनों ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में गाड़ी संख्या 05005 बढ़नी से अमृतसर तक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। 26 नवंबर तक ट्रेन चलेगी। बढ़नी से ट्रेन निर्धारित फेरों के लिए दोपहर 3:10 बजे से चलेगी। दोपहर 3:48 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी। तुलसीपुर से दोपहर 3:50 बजे चलकर बलरामपुर व गोंडा के रास्ते से बरेली व जालंधर सिटी होकर दूसरे दिन अमृतसर स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन संख्या 05006 अमृतसर से 25 सितंबर से 27 नवंबर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। अमृतसर से ट्रेन सुबह 8:15 बजे से चलेगी, जो जालंधर सिटी, बरेली, गोंडा, बलरामपुर व तुलसीपुर के रास्ते होकर रात 12:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एनईआर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रोनों में 20 कोच होंगे। इनमें नौ श्यनयान, नौ साधारण व दो कोच एसएलआर हैं।

51 शक्तिपीठों में शामिल देवीपाटन मंदिर में शारदीय नवरात्र पर मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंच रहे हैं। देवीपाटन मंदिर परिसर में नवरात्र में मुंडन, कर्णछेदन, उपनयन संस्कारों के साथ ही अन्य मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु देवीपाटन मंदिर धाम में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान 15 दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे की तरफ से दो अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें