फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धर्म परिवर्तन के लिए किशोरी को ले जाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी मोहम्मद अब्बास को पुलिस ने किशोरी के अपहरण और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक गांव से किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पूरे मामले की छानबीन की गई तो धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 23 सितंबर सुबह नौ बजे घर से बाहर गई और लौट कर नहीं आई। मोहम्मद अब्बास से जान पहचान होने की जानकारी देते हुए उसी पर साथ ले जाने की आशंका जताई। प्रभारी निरीक्षक ने एसपी को जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम छानबीन में लगी।
बुधवार को आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो तुलसीपुर की तरफ जाने की जानकारी मिली। आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया, किशोरी भी उसी के साथ मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी कहीं बाहर भागने की फिराक में था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की भी छानबीन करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें