बलरामपुर। पुलिस व एसओजी टीम ने गोवंश की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चार तस्करों की पूर्व में ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। पकड़े गए सभी तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि थाना महराजगंज तराई की पुलिस ने 11 जुलाई को ग्राम मुजेहनी में एक लावारिश पिकअप पर पांच गोवंश बरामद किया था। इसी तरह 13 जुलाई को ग्राम साहेबनगर के पास एक ट्रक से आठ गोवंश बरामद किए गए थे। तस्कर गोवंश लदे वाहनों को छोड़कर फरार हो गए थे। शनिवार को पुलिस व एसओजी टीम ने दो गोवंश तस्करों को रमईडीह बाजार से गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों की पहचान शरीफ निवासी ग्राम बंजारा टोला थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर एवं मोहम्मद सादिक निवासी अहमद खां मंडी कोतवाली नगर जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।