बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को भी निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान बिना लाइसेंस संचालित दो अस्पतालाें की सील किया गया, वहीं एक निजी अस्पताल के संचालक को सुधार के लिए नोटिस दिया गया है।
उतरौला रोड स्थित मझौवा में पापुलर पॉली क्लीनिक व शहर के लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड डेंटल क्लीनिक की स्वास्थ्य टीम ने जांच की। आरोप है कि शनिवार की रात इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा कर विरोध जताया था। इसके बाद स्वास्थ विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। जांच में दोनों अस्पताल के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं मिला। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों अस्तपालों को सील कर दिया गया है। वहीं जिला मेमोरियल अस्पताल के सामने संचालित एचके हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए संचालक को नोटिस दिया गया है। टीम में एसीएमओ डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी व राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। (संवाद)