फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हादसों में ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में ग्राम विकास अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवली देहात के शेखरपुर गांव के पूर्व प्रधान रामराज उपाध्याय ने बताया कि गैसड़ी के सड़वा गुलरिहा गांव निवासी उनके समधी ग्राम विकास अधिकारी विष्णु दत्त पांडेय बृहस्पतिवार को अपनी पोती के मशवारा का निमंत्रण देने बलरामपुर आए थे। बृहस्पतिवार की रात में वह बाइक से अपने गांव के लिए निकल गए। रात एक बजे उन्होंने फोन करके सूचना दी कि तुलसीपुर के पास दुर्घटना में घायल हो गए हैं। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। जिला मेमोरियल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आनन-फानन में बहराइच ले जाया गया। शुक्रवार की शाम को उनकी बहराइच मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार की दोपहर दो बजे महराजगंज तराई के मुड़िला गांव निवासी अजय, अमृत लाल व सचिन बाइक से बेलहा-गौरा मार्ग पर जा रहे थे। बाइक चालक अजय (23) हेलमेट भी नहीं पहने थे। रास्ते में नंदनगर के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। तीनों नीचे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। अजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दोनों का उपचार किया जा रहा है। गौरा चौराहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें