फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क पर अतिक्रमण, जाम से जूझ रहे नगरवासी

विज्ञापन
बलरामपुर के झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसे लोग।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। घंटों जाम लग रहा है, जिससे व्यापारी व आम जनमानस को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना कि सड़क के दोनों ओर ठेला व रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदार बेतरतीब ढंग से डेरा जमाए हुए हैं। इसके अलावा दुकानदार भी सड़क की पटरियों पर सामान रखकर अतिक्रमण किए हुए हैं, इससे लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर में तमाम प्रयासों के बाद भी प्रशासन जाम की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहा है। जाम का प्रमुख कारण ई-रिक्शा व टैक्सी वाले हैं। अंकुश न होने से ई रिक्शा व टैक्सी वाले जहां मन किया सड़क के किनारे खड़ी कर देते हैं। बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या बनी रहती है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बीते माह अभियान भी चलाया गया, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद वह फिर से वही समस्या उत्पन्न हो गई। बहराइच मार्ग व तुलसीपुर मार्ग पर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण होने से बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
उदासीन बने जिम्मेदार
हाईवे से लेकर हर गली व बाजार की सड़कें पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है। अधिवक्ता विशाल पांडेय व व्यापारी अनिल गुप्ता का कहना है कि गोंडा, तुलसीपुर व बहराइच जाने वाले बड़े वाहन वीर विनय चौराहा से होकर प्रतिदिन जाते हैं। इसके चलते सड़क पर कम जगह होने के कारण जाम लग जाता है। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन


चलाया जाएगा अभियान
समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाता है। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है कि वह अतिक्रमण न करें। शीघ्र अभियान चलाया जाएगा, अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें