फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास दो तेंदुए दिखे, प्रधान ने भागकर बचाई जान

Sun, 08 Sep 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के हलौरा गांव में तेंदुए को पकड़वाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पिंजरा लगवाने की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर रेंज के ग्राम हलौरा में रविवार की सुबह स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास दो तेंदुआ दिखाई दिए। ग्राम प्रधान इंद्रजीत साहू ने बताया कि सुबह छह बजे गांव के बाहर बने स्वास्थ्य उपकेंद्र व पानी टंकी का निरीक्षण करने जा रहे थे, तभी दो तेंदुए एक दूसरे के आगे पीछे दौड़ते हुए उनके बगल से गुजरे। ऐसे में डरकर अपने घर की ओर भागकर जान बचाई।
ग्रामीण हमीद ने बताया कि तेंदुआ उनके घर के पीछे शाम को आता है और घंटों चहारदीवारी के पास चक्कर लगाता रहता है। इससे पहले वह घर के अंदर से बकरी को उठा ले गया था। गुलाम रसूल ने बताया कि अब तो पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। रफीक का कहना है कि तेंदुआ मुर्गी के फॉर्म के पास ही रहता है। सूरज ढलने के बाद वह बाहर निकलता है। तवस्सुम, उर्मिला, जानकी, कोयला, ग्राम प्रधान इंद्रजीत साहू, सलमान, हमीद, रफीक, अहद, अशोक, बाबूलाल आदि ने प्रदर्शन कर गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पिंजरा लगवाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते ही पिंजरा लगवा दिया जाएगा। वन कर्मी गांव में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें