फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के महराजगंज तराई क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
महराजगंज तराई / पचपेड़वा (बलरामपुर)। दो मार्ग दुर्घटनाओं में गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों थानों की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के नेशनल हाईवे पर लौकहवा गांव के पास दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। ग्राम प्रधान हाजी इकबाल ने बताया कि एसयूवी से ग्राम छतईडीह थाना महराजगंज तराई निवासी यूनुस (50), साबिरा (50), मकसूद (20) गुरुवार को शीतलापुर चैपुरवा दरगाह जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर लौकहवा गांव के पास तुलसीपुर से आ रही कार से टकरा गए। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड निवासी शिव कुमार शुक्ला (25) कार चला रहे थे। घटना में चारों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए है। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
वहीं पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बरगदही की ट्रैक्टर ट्राली कोहरगड्डी की तरफ से पचपेड़वा आ रही थी। नावडीह के पास जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार तिलकहना निवासी सतीराम उर्फ सत्तन (35) और इंद्राडिहवा निवासी बुध प्रकाश (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पचपेड़वा थाने के एसआई राम कृपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें