फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 95 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिले में 95 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सिविल लाइन बलरामपुर निवासी दिनेश नारायण पांडेय (64) को बुखार व खांसी की शिकायत पर चार मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय के लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान पांच मई को उनकी मौत हो गई।
इसी तरह गोठवा गैसड़ी निवासी रामपाल सिंह (73) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर एक मई को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थे। पांच मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 95 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5686 हो गई है। 4456 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 83 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1147 हैं।
कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई संख्या के बीच गुरुवार को भी नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। जिले में इस दिन जहां 95 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं 98 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए केस के मुकाबले स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से जिले के लोगों में राहत है। जिले में अब तक कुल 4456 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें