फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों का जुटा रहे ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। पांच दिवसीय सर्वे अभियान में सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों का ब्योरा जुटाया जाएगा। आशा सहित दो सदस्यीय टीम घर-घर जाकर ऐसे मरीजों की सूची तैयार करेंगी। प्राथमिक स्तर पर लक्षण की पहचान करके मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की पहचान के लिए बुधवार को जिले में सर्वे शुरू किया गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस अभियान की शुुरुआत करते हुए बलरामपुर ग्रामीण सामुदायिक केंद्र की अतिरिक्त पीएचसी अमरहवा की आशा कांती सिंह व सुमित्रा आदि ने घर-घर जाकर सर्वे किया।
इन लोगों ने सभी घरों में पूछताछ की और सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों के संबंध में ब्योरा जुटाया। जिन घरों में मरीज मिले वहां परिवारों को मरीज से अलग रहने और कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय अभियान में कोविड के फैलाव को रोकने के लिए घर-घर सर्वे शुरू किया गया।
विज्ञापन

इसमें आशा सहित दो सदस्यीय टीम सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक गांवों में घर-घर जाकर सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की पहचान कर सूची तैयार करेंगी। यह सूची वह अपने क्षेत्र की एएनएम को देंगी। एएनएम के माध्यम से सूची ब्लॉक स्तरीय अस्पताल के अधिकारियों को मुहैया कराई जाएगी। लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए जांच केंद्रों पर भेजा जाएगा। पॉजिटिव मिलने पर होम आइसोलेट करते हुए उन्हें औषधि किट मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें