फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान पर अनियमितता को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया रानीजोत गांव में कोटे की दुकान पर अनियमितता को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने सोमवार को सीओ सिटी व नगर कोतवाली मेें प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण शिव कुमारी, धर्मेंद्र, रामलखन, संतोष कुमार, राम नरेश, मंशाराम, मालिकराम, जगमोहन, रामदेव, स्वामी, राजेंद्र व भैरव आदि ने सीओ सिटी व नगर कोतवाली की पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि कोटे की दुकान पर राशन वितरण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। विपक्षी लोग 21 अगस्त की रात घर पहुंचे और लाठी डंडों से धर्मेंद्र, राम नरेश व धर्मेंद्र की दादी ननकुन्नी को मारापीटा। तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं।
इन लोगों ने सीओ सिटी व नगर कोतवाली की पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली राजितराम ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। सीओ सिटी मनोज कुमार यादव ने नगर कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें