फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए दो छात्राओं का चयन

Tue, 06 Jan 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की दो छात्राओं का चयन सब-जूनियर प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की छात्रा आराध्या श्रीवास्तव और सुधा गौतम ने जनपद और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। चयन के बाद दोनों छात्राओं को प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेरठ रवाना किया गया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू, उपाध्यक्ष डॉ. एमपी तिवारी, सदस्य सर्वेश सिंह, सचिव रश्मि सिंह और हॉकी कोच अभय सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों खिलाड़ी कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर प्रदेश स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी और उप प्रधानाचार्या शिखा पांडेय सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थियों ने भी छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें