फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में पत्रकार समेत दो की मौत, वृद्ध का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक पत्रकार समेत दो युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

शनिवार शाम उतरौला कोतवाली क्षेत्र के श्रीदत्तगंज बाईपास पर एक एजेंसी के संवाददाता फरीद आरजू (40) की बाइक कुत्ते से टकरा गई। फरीद बलरामपुर से उतरौला अपने घर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल फरीद को सीएचसी श्रीदत्तगंज में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना महराजगंज तराई क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुई। बाइक से ससुराल जा रहे कुड़वा निवासी विशनू उर्फ भल्लू (30) निवासी ग्राम कुड़वा की बाइक निर्माणाधीन राप्ती नहर के पुल से टकरा गई। भल्लू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भल्लू की मौत हो गई। मृतक का ससुराल बनघुसरी गांव में है। प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

उधर तुलसीपुर के देवीपाटन में रविवार को हरैया मार्ग पर एक वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज देवीपाटन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक वृद्ध का शव हरैया मार्ग पर पड़ा मिला है। वृद्ध के मुंह से खून निकल रहा था। उसकी पहचान जय प्रकाश निवासी मनकरौरा त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार वृद्ध भिक्षा मांगकर जीवन यापन करता था। कई दिनों से वह गंभीर बीमारी से पीड़ित दिख रहा था। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें