सादुल्लाहनगर। मनकापुर मार्ग पर सोमवार सुबह अहरौली गांव के पास दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सादुल्लाहनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार एक युवक की हालत नाजु है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान उमंग श्रीवास्तव (20) पुत्र विनोद श्रीवास्तव निवासी परसिया व सज्जन (25) पुत्र रज्जब निवासी मनुवागढ़, दोनों थाना सादुल्लाहनगर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिससे गंभीर चोटें आईं। (संवाद)