फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: असमय बारिश से बर्बाद हुई फसल का लिया जायजा

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में बारिश के कारण खराब हुई फसल ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
उतरौला। असमय बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार को डीएम विपिन कुमार जैन तहसील उतरौला के ग्राम बड़हरा कोट का दौरा किया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

डीएम ने खेतों में पहुंचकर धान की क्षतिग्रस्त फसल का निरीक्षण किया और रैंडम आधार पर कई जोतों को देखकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि बारिश से किस हद तक उनकी उपज प्रभावित हुई है। किसानों ने बताया कि कई जगहों पर धान की फसल पूरी तरह से गिर गई है, जिससे कटाई मुश्किल हो गई है।
डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फसल के क्षति सर्वे में तेजी लाने और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी किसान मुआवजे से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गन्ना फसल की स्थिति का भी अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों से फसलों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने राजस्व टीमों को निर्देश दिया कि नुकसान का आकलन पारदर्शी तरीके से किया जाए और रिपोर्ट जल्द से जल्द शासन को भेजी जाए। इस अवसर पर एसडीएम उतरौला अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें