फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 बोटा खैर की लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। प्रतिबंधित सोहेलवा वन क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है। बरहवा रेंज के लौकी बीट में एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने पिकअप, बैलगाड़ी व दो बाइक पर लदे 55 बोटा खैर की लकड़ी के साथ दो लोगों को धर दबोचा है। खैर की लकड़ी से भरे सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए चालक सहित दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बरहवा रेंज के रेंजर आरके सिंह ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसबी 9वीं वाहिनी खंगरा नाका के जवानों व वन विभाग की संयुक्त टीम ने लौकी बीट में 50 बोटा जंगली खैर की लकड़ी से भरी पिकअप को दबोच लिया है।
टीम ने इसी बीट से पांच बोटा खैर की लकड़ी से भरी बैलगाड़ी को भी पकड़ा है। मौके पर दो बाइकें भी बरामद की गई है। खैर की लकड़ी से भरी पिकअप व बैलगाड़ी के साथ दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर बरहवा रेंज लाकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरैया थाना के महमूदनगर निवासी पिकअप चालक लालता प्रसाद व पचपेड़वा निवासी दरोगा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें