फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर होगा उच्चीकृत, 100 गांवों को मिलेगी बेहतर आपूर्ति

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में ​स्थित विद्युत उपकेंद्र।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तुलसीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र का उच्चीकरण किया जाएगा। उपकेंद्र में अत्याधुनिक स्विचगियर का निर्माण कराया जाएगा। इससे करीब 100 गांवों के तीन लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपकेंद्र के उच्चीकरण को लेकर खुशी जताई। तुलसीपुर निवासी रामलाल ने कहा कि अब बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। मंजुला देवी ने कहा कि लो वोल्टेज से बहुत परेशानी होती थी, अब सुधार की उम्मीद है। खैरहनिया के किसान सुरेश यादव ने कहा कि मोटर रुक-रुक कर चलता था, जिससे सिंचाई प्रभावित होती थी। उपकेंद्र के उच्चीकृत होने से खेती-किसानी के आसान होने की उम्मीद है। वहीं, भाथर निवासी रामअवध ने कहा कि अक्सर बिजली न रहने से बच्चों को पढ़ाई प्रभावित होती थी, अब यह समस्या दूर हो सकेगी।
ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से मिलेगी निजात
उपकेंद्र पर लंबे समय से दबाव बढ़ गया था। लाइन ट्रिपिंग और वोल्टेज कम होने की समस्या आ रही थी। अब स्विचगियर लगने से आपूर्ति में स्थिरता आएगी और तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में भी बिजली काटे बिना मरम्मत का काम संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयाराम, अधिशासी अभियंता तुलसीपुर ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें