फोटो-40-बलरामपुर के तुलसीपार्क में तुलसीदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग ।-स्रोत
बलरामपुर। तुलसीदास जयंती पर बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके साहित्य, विचारों और सामाजिक योगदान को याद किया। भजन-गीतों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत योग समिति के योग गुरु अजय मिश्रा ने तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने तुलसीदास की कृतियों और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। मानस प्रचार समिति के मंगल प्रसाद वर्मा ने स्वरचित भजन-गीत प्रस्तुत किए और तुलसीदास के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए।
इस दौरान अनिल कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता, रामखेलावन वर्मा, सरदार प्रितपाल सिंह, अजय श्रीवास्तव, कासिम अली, शिवशंकर अग्रवाल, राम जन्मभूमि के पक्षकार बाबू राजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, सतीश बंसल, श्रवण कुमार बड़वानी, तीरथ दास तोलानी और राजेश कुमार ने विचार रखे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।