फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर-बलरामपुर नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने एक्सईएन राष्ट्रीय राजमार्ग को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। एसडीएम सदर व तुलसीपुर को गड़बड़ स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने एक्सईएन राष्ट्रीय राजमार्ग को भेजे गए पत्र में कहा है कि बलरामपुर जनपद में पहाड़ी नालों में अधिक पानी आने से बाढ़ के हालात पैदा हो रहे हैं। बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे पर सभी डिपो पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुलों के बगल तैयार किए वैकल्पिक मार्ग की ऊंचाई मानक से बहुत कम होने के चलते हल्की सी बरसात होने पर ही जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।
जलभराव होने से कई-कई दिनों तक आवागमन बाधित रहता है जो कतई उचित नहीं है। तत्काल वैकल्पिक मार्ग को कम से कम दो मीटर और ऊंचा कराकर ह्यूम पाइप की व्यवस्था कराई जाए। 14 जुलाई तक व्यवस्था चाक-चौबंद न होने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें