फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सर्दी-जुकाम व बुखार कर रहा परेशान

विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया में मरीज का इलाज करते चिकित्सक ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा/सादुल्लाहनगर। मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2054 मरीजों का उपचार कर दवाएं वितरित की गईं। इनमें सबसे ज्यादा 748 मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार से प्रभावित दिखे। चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारियों के लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12:20 बजे तक यहां पर 35 मरीज देखे जा चुके थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि ठंड में सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहरा में चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम व चिकित्साधिकारी डॉ. अमर खंडेलवाल ने 67 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों का वजन व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। महिलाओं को परिवार नियोजन व प्रसव पूर्व जांच के बारे में जानकारी दी गई। आयुष्मान योजना के छह लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
सादुल्लाहनगर क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रेहराबाजार, उप स्वास्थ्य केंद्र सरायखास व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरीडीह में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर रेहरा बाजार में 102, सरायखास में 35 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरीडीह में 15 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

मरीजों को उपलब्ध कराएं बेहतर चिकित्सा सुविधा
उतरौला। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा एकड़ंगा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें