फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोमनाथ मंदिर के महंत ने की दूसरी शादी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में प्रदर्शन कर विरोध जताते लोग ।-स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। सोमनाथ मंदिर के महंत जितेंद्र वन ने 20 वर्षीय युवती से दूसरी शादी रचाई है। इसे लेकर युवती के पिता ने नगर कोतवाली में महंत व ग्राम कांधभारी निवासी धर्म प्रकाश के विरुद्ध 12 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई है। महंत की पहली शादी का जनपद गोंडा के न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि 20 वर्षीय बेटी को सोमनाथ मंदिर के महंत जितेंद्र वन नौ दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसमें धर्म प्रकाश ने महंत की मदद की। उन्होंने बताया कि महंत की शादी 20 वर्ष पहले गोंडा धानेपुर क्षेत्र में हुई थी। दोनों के बीच मुकदमा विचाराधीन है।
महंत की पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उनका पूरा परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। धानेपुर थाने में 20 वर्ष पहले ही दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तबसे न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। न्यायालय का फैसला आने से पहले ही महंत ने दूसरी शादी रचा ली। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महंत व उनके एक सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महंत के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीदत्तगंज।
महंत के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। दीन दयाल जायसवाल, पंकज सिंह, आनंद प्रकाश, प्रेम प्रकाश, आनंद गुप्त, शिवा, सुरेंद्र कौशल, माधव प्रसाद, सोम जायसवाल, मैथलीशरण, जसवंत व भूपाल ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि महंत का चाल-चलन ठीक नहीं है। सभी ने जितेंद्र वन को महंत पद से हटाने की मांग की। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि महंत के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया गया है।
महंत ने दी सफाई
श्रीदत्तगंज। सोमनाथ मंदिर के महंत जितेंद्र वन ने कहा कि मंदिर की जमीन हड़पने के लिए लोग साजिश कर रहे हैं। मेरी पहली पत्नी खुद घर छोड़कर गई थी। युवती के साथ मैंने सहमति से दूसरी शादी की है। इसमें गलत क्या है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें