फोटो-22-बलरामपुर में टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण करते आयोजक।-स्रोत: कमेटी
बलरामपुर। तिरंगा क्रिकेट सीरीज 2026 के चौथे सीजन की ट्रॉफी का सोमवार को अनावरण किया गया। आयोजक दानिश सिद्दीकी और मोहम्मद इरशाद के साथ अतिथियों ने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान आयोजकों ने टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबलों के बारे में जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पांच दिसंबर से तिरंगा क्रिकेट सीरीज 2026 के चौथे सीजन का आगाज होगा। टूर्नामेंट के ऑक्शन के बाद आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में खान इलेवन, मुजीब इलेवन, पठान राइडर और तिरंगा को शामिल किया गया है, जबकि ग्रुप-बी में एचएफ विशनापुर, बच्चन इलेवन, राइनी इलेवन और सुपर श्रावस्ती की टीमें हैं।
पांच दिसंबर को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खान इलेवन और मुजीब इलेवन के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में विभिन्न शहरों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
ट्रॉफी अनावरण के दौरान मेहताब जमील, कलीम अहमद, मुजीब खान, बाबू खान, याकूब खान, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, कादिर वारसी, फैसल खान, मोहम्मद सलमान, शहरयार खान और अतिउर्रहमान गुड्डू आदि मौजूद रहे।