फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महंगे सोने-चांदी पर भारी पड़ा खरीदारी का उत्साह

Mon, 02 Nov 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-23-बलरामपुर के अर्जुन ज्वेलर्स पर गहने खरीदते ग्राहक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी भी त्योहारों पर खरीदारी के उत्साह को कम नहीं कर सकी। पुष्य नक्षत्र के दूसरे दिन सोमवार को भी बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सराफा बाजार में महंगे आभूषणों के बजाय हल्के वजन के गहनों और चांदी के सिक्कों की मांग रही। वहीं, ऑटोमोबाइल शोरूम में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बुकिंग कराने के साथ डिलीवरी लेने वालों की भीड़ जुटी। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी टीवी, फ्रिज और माइक्रोवेव की खूब बिक्री हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक, जिलेभर में करीब छह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन


सराफा बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। पिछले वर्ष की तुलना में सोने-चांदी के भाव में काफी अंतर होने के बावजूद लोगों ने खरीदारी की। बजट को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों ने हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन के आभूषण पसंद किए। चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी मांग रही। आभूषण खरीदने पहुंचीं सुमन, पुष्पा और सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पुष्य नक्षत्र को शुभ मानते हुए उन्होंने खरीदारी की है। सोना-चांदी ज्वेलर्स के संचालक राजा गुप्ता ने बताया कि कीमतों में तेजी के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बना हुआ है। जिले में सराफा कारोबार दो करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।

वाहनों की बुकिंग के साथ घर ले गए डिलीवरी

ऑटोमोबाइल बाजार में भी पुष्य नक्षत्र पर खूब खरीदारी हुई। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर सुबह से ही ग्राहक पहुंचने लगे। कई लोगों ने धनतेरस पर वाहन घर ले जाने के लिए बुकिंग कराई, तो कुछ ने पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में ही डिलीवरी ले ली। संचालक शनि बजाज ने बताया कि ग्राहकों ने वाहनों की बुकिंग कराने के साथ डिलीवरी भी ली। जिले में दोपहिया और चार पहिया वाहनों का कारोबार तीन करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


टीवी, फ्रिज और माइक्रोवेव की भी हुई बिक्री

त्योहार को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ग्राहकों ने घरेलू जरूरत के सामान की खरीदारी की। लोगों ने टीवी, फ्रिज, माइक्रोवेव समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पसंद किए। कारोबारी शहंशाह खान ने बताया कि दीपावली से पहले ग्राहक नए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र पर जिलेभर में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

फोटो-23-बलरामपुर के अर्जुन ज्वेलर्स पर गहने खरीदते ग्राहक ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें