फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पहिया धंसने के कारण श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली बेकाबू होकर खाई में पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ये लोग बच्चे के मशवारे के बाद सम्मय माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। आसपास के लोगों ने सभी घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर सदर विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
रछौड़ा निवासी रामकृपाल (58) ने बताया कि शनिवार को उनके पौत्र का मशवारा था। मशवारे के बाद रविवार को परिवार तथा रिश्तेदारी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से सम्मय माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन

तेंदुआ गांव के पास ट्रॉली का पहिया अचानक मिट्टी में धंस गया। इससे ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर रछौड़ा निवासी मनीराम (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में राधा देवी (45) निवासी साहेबनगर थाना महराजगंज तराई, नीलम (38) निवासी पंडितपुरवा, अर्चना उर्फ मुन्नी (25) निवासी ग्राम मोहरनिया भिनगा श्रावस्ती, पूनम (45) निवासी भुमईडीह थाना महराजगंज तराई तथा प्रेम कुमारी (45) निवासी रछौड़ा के साथ ही रामकृपाल भी घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने सभी लोगों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरएस यादव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। सदर विधायक पल्टूराम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें