बलरामपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत लिपिक संवर्ग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तहार अहमद ने कई वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात 15 लिपिकों को विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं व कार्यालयों में स्थानांतरित किया है।
डीपीओ ने बताया कि प्रधान सहायक अजय कुमार बाजपेयी को पचपेड़वा से गैसड़ी स्थानांतरित किया गया है। इसी पद पर कार्यरत विजय कुमार श्रीवास्तव को बलरामपुर देहात से श्रीदत्तगंज भेजा गया है। आशीष कुमार सक्सेना को तुलसीपुर से जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय तथा आशीष कुमार श्रीवास्तव को डीपीओ कार्यालय में तैनात किया गया है। कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात प्रीति अवस्थी को बलरामपुर देहात से बलरामपुर शहर (बलरामपुर देहात संबद्ध) भेजा गया है।
रामसुमिरन वर्मा को गैड़ास बुजुर्ग से रेहरा बाजार स्थानांतरित किया गया है। रमेश चंद्र को पचपेड़वा से बलरामपुर देहात भेजा गया है। जमुना प्रसाद को तुलसीपुर से डीपीओ कार्यालय, रविश दुबे को रेहरा बाजार से पचपेड़वा, गंगादीन कश्यप को हरैया सतघरवा से डीपीओ कार्यालय भेजा गया है। इसके अलावा अरुण कुमार को बलरामपुर देहात से तुलसीपुर, कुलदीप कुमार गुप्ता को श्रीदत्तगंज से हरैया सतघरवा तथा शरद कुमार श्रीवास्तव को डीपीओ कार्यालय से गैसड़ी बुजुर्ग स्थानांतरित किया गया है। संविदा कर्मियों में वीरेंद्र सिंह चौहान को गैसड़ी से उतरौला तथा रमेश लाल श्रीवास्तव को उतरौला से गैसड़ी तैनात किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वर्तमान तैनाती से कार्यभार मुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।