फोटो-4-बलरामपुर के आईटीआई उतरौला का भ्रमण करने पहुंचे प्रशिक्षु ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। कौशल विकास मिशन के तहत संचालित कौशल केंद्र स्कॉट प्रशिक्षण प्रदाता की तरफ से प्रशिक्षुओं का इंडस्ट्री विजिट कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने राजकीय आईटीआई उतरौला का भ्रमण कर तकनीकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रॉनिक्स के विभिन्न पार्ट्स, उपकरणों और उनके उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की मोटरों का संचालन कराकर उनका व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षुओं ने मशीनों की कार्यप्रणाली को समझते हुए तकनीकी जानकारी हासिल की। केंद्र प्रबंधक संतोष कुमार भारती ने बताया कि इंडस्ट्री विजिट का उद्देश्य लाभार्थियों को उनके व्यवसाय से संबंधित कार्यों की वास्तविक जानकारी देना तथा उन्हें व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है, जिससे प्रशिक्षण के साथ रोजगारपरक दक्षता भी विकसित हो सके। इस अवसर पर अनुदेशक अमित कुमार, रमेश कुमार सहित राजकीय आईटीआई उतरौला के कर्मचारी वीरेंद्र सिंह, चंदन यादव, सुग्रीव प्रजापति, अमित भारती, सुनील मौर्य, अविनाश यादव, प्रदीप यादव व अमिता चौधरी मौजूद रहे।