फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग से लैस प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रवासी श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न ट्रेडों में ट्रेनिंग दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से कार्यशाला आयोजित कर प्रवासी श्रमिकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार, वरिष्ठ पशु वैज्ञानिक डॉ. आरपीएस रघुवंशी व मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने 35 प्रवासी श्रमिकों को मछली पालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन व वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीक आदि के बारे में ट्रेनिंग दी।
तीन दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान प्रवासी श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनने के बारे में जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षित प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षित सभी प्रवासी श्रमिकों को मौसम वैज्ञानिक ने प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें