महुआ बाजार (बलरामपुर)। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बौड़िहार के पास मेन रोड पर तेज हवा के झोंके में सड़क पर एक पेड़ अचानक गिर गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली वकील पांडेय ने बताया कि बौड़िहार गांव के पास मेन रोड़ पर एक पेड़ अचानक तेज हवा के झोके से गिर गया।
बाइक से जा रहे राम प्यारे (55) निवासी निर्भयाडीह चपेट में आ गए। राम प्यारे को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर ने राम प्यारे को मृत घोषित कर दिया। मामले की छानबीन कराई जा रही है।