फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यातायात माह के अंतिम दिन पग-पग टूटते रहे नियम

Sun, 01 Dec 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर में हो रहे हादसों से भी जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे हैं। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे में लापरवाह लोग तो अपनी जान गवां ही रहे हैं साथ ही बेकसूर को भी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। नगर के हृदयस्थली कहे जाने वाले वीर विनय चौराहे पर यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही है, जबकि चौराहे पर हमेशा यातायात, पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती रहती है। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। शनिवार को वीर विनय चौराहा सहित गोंडा, तुलसीपुर व बहराइच मार्ग पर टूटते यातायात नियमों की पड़ताल की गई तो कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


एक बाइक पर पूरा परिवार

लापरवाही के चलते जिले में एक माह के अंदर 10-12 बाइक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें से करीब चार लोगों ने अपनी जान भी गवां चुके हैं। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। वीर विनय चौराहे पर एक बाइक पर युवक, दो महिलाएं व एक मासूम बैठे नजर आए। साथ ही कुछ सामान भी बाइक पर लदा था। बाइक सवार युवक हेलमेट भी नहीं पहना था। जिम्मेदारों ने कार्रवाई करना तो दूर देखना भी मुनासिब नहीं समझा।

एक ट्रैक्टर से बंधे दो ट्रॉली
गोंडा रोड पर शनिवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। एक ट्रैक्टर में दो ट्राॅलियां लगाकर मालवाहक के रूप में प्रयोग किया जा रहा था। जरा सी चूक होने पर खुद के साथ दूसरों जानलेवा साबित हो सकता था। ट्रैक्टर-ट्रॉली के हादसों में प्रतिवर्ष कई लोग अपनी जान गंवाते हैं, इसके बावजूद बेपरवाह चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

परेशानी का सबब बने ओवरहाइट गन्ना लदे ट्रक
चीनी मिलें शुरू होते ही ओवरहाइट गन्ना लदे ट्रक लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं। पिछले वर्ष वीर विनय चौराहे पर ही ओवरहाइट गन्ना लदा ट्रक पलट गया था। कई बाइकें व कार नीचे दब कर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस बार चीनी मिल शुरू होने के साथ ही ओवरहाइट ट्रकों ने गन्ना लेकर आवागमन शुरू कर दिया है। ऐसे में बगल से गुजरने वाले लोगों को घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन



चलाया जा रहा अभियान
एआरटीओ बृजेश यादव का कहना है कि अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें