फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झारखंडी क्रॉसिंग पर जाम ने थामी रफ्तार, घंटों ठप रहा यातायात

Tue, 15 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-13,14-बलरामपुर के प​थित होटल के सामने बहराइच रोड पर लगे जाम में फंसे लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। झारखंडी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज की निर्माण प्रक्रिया ने शहर की यातायात व्यवस्था को मुश्किल में डाल दिया है। बहराइच रोड पर पथिक होटल के पास आरओबी के पिलर की नींव के लिए चल रही खोदाई से सड़क का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। खोदाई से निकली मिट्टी और पानी सड़क पर फैलने से कीचड़ जमा हो गया। फिसलन के कारण कई दोपहिया सवार गिरकर चोटिल हो गए। निर्माण स्थल के आसपास अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से उपलब्ध मार्ग और संकरा हो गया है। मंगलवार को आवागमन बढ़ने पर बहराइच रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। सर्विस लेन को वैकल्पिक मार्ग के रूप में पर्याप्त रूप से तैयार नहीं किए जाने से परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन




राहगीर मोहित गुप्ता ने कहा कि ओवरब्रिज शहर की जरूरत है, लेकिन निर्माण अवधि में यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। महेंद्र कुमार के अनुसार, सर्विस लेन व्यवस्थित न होने से वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि कीचड़ और जलभराव से स्थिति काफी चिंताजनक है। दोनों तरफ सर्विस लेन न होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। शकील ने निर्माण स्थल पर अतिरिक्त यातायात कर्मियों की तैनाती की मांग की। पूजा ने बताया कि जाम और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

292 करोड़ से बन रहा 1.21 किमी लंबा आरओबी

झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 292.21 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन का लगभग 1.21 किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। परियोजना में कुल 35 पिलर प्रस्तावित हैं। निर्माण शुरू होने के बाद नगर में रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।
विज्ञापन


जिम्मेदारों का दावा, व्यवस्था सुधारने में जुटे

प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों को लगाया गया है। निर्माण के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। यातायात प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि रूट डायवर्जन का पालन कराया जा रहा है।

फोटो-13,14-बलरामपुर के पथित होटल के सामने बहराइच रोड पर लगे जाम में फंसे लोग ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें