फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में दुरुस्त करें यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एआरटीओ समेत तीन अफसरों के खिलाफ डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। जिला मुख्यालय के नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। सात दिन में व्यवस्था में सुधार न होने पर विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। तीनों अफसरों को कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट भी समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को एआरटीओ अरविंद यादव, सीओ सिटी कर्मवीर सिंह व यातायात प्रभारी वीरेन्द्र यादव से जवाब तलब किया है। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। समीक्षा में यह पाया गया है कि मुख्यालय पर बहुत अधिक संख्या में ई-रिक्शा संचालित किए जा रहे हैं। लोग ई-रिक्शा संचालकों के खिलाफ शिकायतें कर रहे हैं।
ई-रिक्शा चालकों की तरफ से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। सड़कों के किनारे वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की जा रही है। बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा का संचालन और माल ढुलाई भी की जा रही है। तमाम ई-रिक्शा चालकों पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं हैं। आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

तीनों अफसरों को डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई व निरीक्षण कर तत्काल समस्या का निराकरण कराएं और सभी कार्रवाई से सात दिन के अंदर अवगत भी कराएं अन्यथा संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें