बलरामपुर। बालिका सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत जिले भर के स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम कराए जा रहे है। इन कार्यक्रमों के दौरान बेटियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबरों पर अभद्रता करने वालों के खिलाफ शिकायत करने की अपील की जा रही है।
एसपी देवरंजन वर्मा ने उतरौला कोवताली क्षेत्र के इमैनुल चर्च मिशन स्कूल में सोमवार को कार्यक्रम को संबोधित किया। बेटियों की सुरक्षा में कोताही बरतने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एसपी ने कहा कि बालिका सुरक्षा के लिए शासन स्तर से एंटी रोमियो स्क्वॉयड, यूपी 100, वुमेन पावर लाइन 1090, उत्तर प्रदेश तथा जनपदीय पुलिस ट्वीटर हैंडल के साथ-साथ जिले के अफसरों के सरकारी मोबाइल नंबरों पर अभद्रता करने वालों के खिलाफ बेटियां तत्काल शिकायत करें।
कार्यक्रम के दौरान सभी बेटियों को ऐसे नंबर नोट कराए गए तथा प्रधानाचार्य व शिक्षकों को भी डेली इन नंबरों के बारे में प्रचार-प्रसार कराने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई। एसपी ने कहा कि बेटियें की सुरक्षा करना हम सबका दायित्व है। बेटियां किसी पर अंधविश्वास कदापि न करें। अंधविश्वास में ही लोग धोखा देते हैं। माता-पिता से अनुमति लेकर ही कहीं जाएं जिससे उन्हें जानकारी रहे।