फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत में पलटा ट्रैक्टर, किसान की दबकर मौत

Mon, 22 Jun 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। ग्राम पंचायत रमवापुर कला निवासी एक किसान की खेत में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद उनका शव खेत में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को गांव के कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


रमवापुर कला निवासी मोहम्मद फारुक खां (58) शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने निजी ट्रैक्टर से ग्राम नारायनपुर मझारी स्थित खेत की जुताई करने गए थे। खेत जोतते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों के अनुसार देर शाम तक फारुक खां के घर न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान पता चला कि वह नारायनपुर मझारी में खेत जोतने गए थे। परिजन और ग्रामीण जब खेत पहुंचे तो उनका शव ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनके पैतृक गांव के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें