फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाइक को टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर, 200 मीटर घसीटता रहा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730 पर सोनपुर चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद बाइक सवार बस में फंसकर लगभग 200 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ताहिर (20) निवासी भोजपुर संतरी, कोतवाली गैसड़ी, बाइक से तुलसीपुर से गैसड़ी की ओर जा रहा थे। इसी दौरान सामने से पचपेड़वा से तुलसीपुर की ओर आ रही एक टूरिस्ट बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मृतक के चचेरे भाई आरिफ ने बताया कि ताहिर बिस्कोहर स्थित एक मदरसे में पढ़ते थे। शुक्रवार को वह किसी काम से तुलसीपुर गए थे और लौटते समय सोनपुर चौराहे के पास हादसे का शिकार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता नवाब अली मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वहीं, हादसे के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने तुलसीपुर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें