फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बैंक में जमा धनराशि के वारिसों की होगी खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की बैंक शाखाओं में लावारिस खातों में जमा धनराशि को वारिसों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत वारिसों की खोज कर धनराशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से 10 साल से अधिक समय तक लेनदेन न करने वाले बैंक खातों को लावारिस घोषित करते हुए वारिसों की खोज शुरू की गई है। जिले में भी विभिन्न बैंकों की शाखाओं में 2,24,182 खाते लावारिस घोषित किए गए हैं। इन खातों में करीब 74 करोड़ 31 लाख रुपये जमा हैं। इस धनराशि को असल वारिस तक पहुंचाने के लिए जिले में आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान शुरू किया गया है।
अभियान के तहत विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों को लावारिस खातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) अमित कुमार ने बताया कि अब तक 163 लावारिस खातों में जमा 35.16 लाख की अनक्लेम्ड राशि का निस्तारण कराया जा चुका है। जिला प्रशासन व संबंधित वित्तीय संस्थानों के समन्वय से वारिसों की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें