फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पर्यटन को उड़ान, दो करोड़ बनेगा राही पर्यटक आवास

Mon, 16 Jun 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के पर्यटन विकास को एक नई दिशा देने वाली बड़ी सौगात मिली है। शासन ने राही पर्यटक आवास के कायाकल्प के लिए दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत कर दी है। इससे वर्षों से बेहतर सुविधाओं के इंतजार में लगे देशी-विदेशी पर्यटकों को अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक शानदार आवासीय केंद्र मिलेगा।
विज्ञापन

इस परियोजना के अंतर्गत राही पर्यटक आवास को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें आकर्षक इंटीरियर, उन्नत आवासीय व्यवस्था, आधुनिक किचन व डाइनिंग स्पेस, बेहतर सुरक्षा प्रणाली और स्वच्छ वातावरण शामिल होगा। इससे जिले के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान बनेगी, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि फरवरी 2024 में ही शासन ने परियोजना के लिए 4.65 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी थी, जिसमें से एक करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की जा चुकी है। अब इस परियोजना को गति देने के लिए दो करोड़ रुपये की और मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
राही पर्यटक आवास के उन्नयन से बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इज़ाफा होगा। इससे स्थानीय बाजार, होटल, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी। यह परियोजना जनपद के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
विज्ञापन


युवाओं को मिलेगा रोजगार
इस परियोजना से न केवल जिले का पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। शासन की यह पहल जनपद के पर्यटन को नई गति देगी और विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।
विज्ञापन

मनीष श्रीवास्तव, पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें