फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेहतमंद रहने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी 232 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वीएचएनडी सत्र के दौरान लाभार्थियों को सेहतमंद रहने के टिप्स दिए गए। आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोगों के सेहत की जांच की गई। सभी केंद्रों पर टीकाकरण भी कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने सोमवार को बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्रों पर युनिवर्सल हेल्थ केयर डे मनाया गया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप केंद्रों पर वीएचएनडी के तहत युनिवर्सल हेल्थ केयर डे की गतिविधियां कराई गईं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नचौरा को भारत सरकार ने बेस्ट परफॉर्मिंग इकाई के रूप में शामिल किया है। नीति आयोग के प्रतिनिधियों के दिशा निर्देश पर गतिविधियां कराई गईं।
विज्ञापन

आकांक्षात्मक जिला होने के चलते नीति आयोग की तरफ से निगरानी की जा रही है। नचौरा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को शीघ्र ही प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर सभी मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ के साथ आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें