फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री पर कसें शिकंजा : डीएम

Tue, 09 Dec 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अवैध शराब के बढ़ते प्रकरणों पर प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करोत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम विपिन कुमार जैन ने आबकारी विभाग को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।
विज्ञापन


उन्होंने शराब दुकानों पर ओवर रेटिंग की मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मानक दर से अधिक कीमत वसूलने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रत्येक दुकान की नियमित निगरानी हो और टीम मौके पर पहुंचकर जांच सुनिश्चित करे। बैठक में डीएम ने खाद्य एवं रसद, स्टाम्प एवं पंजीयन, खनन, परिवहन, मंडी परिषद और जीएसटी को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।

कहा कि मासिक और वार्षिक लक्ष्य हर हाल में पूरा होना चाहिए, इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एडीएम ज्योति राय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें