बलरामपुर के तुलसीपुर में मदरसा बंद करवाते अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संचालित अवैध मदरसों की जांच व कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी के तहत शुक्रवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने निरीक्षण कर तीन और अवैध मदरसों को बंद करा दिया। गैर मान्यता के संचालित 20 मदरसे पहले ही बंद कराए जा चुके हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कुछ ऐसे मदरसे पाए गए जो मान्यता के संबंध में पर्याप्त समय देने के बावजूद अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर भंगहा कला तुलसीपुर के मदरसा अहले सुन्नत साबिरूल उलूम, भचकहिया तुलसीपुर में मदरसा अहले सुन्नत गौसिया फैजुल उलूम तथा नंदमहरा तुलसीपुर में अब्दुल अजीज अहले सुन्नत मदरसा को बंद करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिना मान्यता के संचालित मदरसों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।